मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

भांजे के प्यार में पागल मामी ने अपने ही शौहर की दे डाली सुपारी

प्रकाशित: Aug 27, 2022 20:26रिपोर्ट: Navtej TV

अवैध संबंधों को लेकर आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी अवैध संबंधों का खेल बढ़ता ही जा रहा है। यह घटना झारखंड की बताई जा रही है जहां एक मामी का दिल अपने भांजे पर आता है और उसको पाने के लिए महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने का काम कर डालती है।

Dance के बाद लड़खड़ाते PA Sudhir के सहारे दिखी #sonaliphogat , CCTV खोलेगा पूरा राज! #ViralVideo

झारखंड के पलामू में पैराडाइज टेलर के मालिक मोहम्मद तौहीद आलम पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने में पीड़ित की पत्नी और भांजे के अलावा चार लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों ने घटना को कबुल किया है।

पुलिस ने बताया कि तौहीद आलम की पत्नी गौशिया परवीन और उसके भांजे इरशाद के बीच प्रेम प्रसंग था और इसकी जानकारी उनके कॉल डिटेल से पता चली। मामी और भांजे के अवैध संबंधों की जानकारी तौहीद को थी और वह अक्सर इसका विरोध किया करता था लेकिन इसके बाद भी दोनों ने अपने संबंधों को बनाए रखा।


पति और मामा को हटाने के लिए भांजे इरशाद और मामी गौशिया ने मिलकर उसकी सुपारी दी। तौहीद की हत्या करने के लिए 8 महीने पहले सुपारी दी गई थी लेकिन वारदात को अंजाम नहीं देने पर पैसे वापस मांगने लगे। इसके बाद तौहीद को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी और उसका इलाज चल रहा है।