मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: अंतिम चरण से पहले सपा के लिए चुनाव प्रचार करेगी ममता बनर्जी

प्रकाशित: Mar 02, 2022 23:56रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों के लिए छठे चरण का मतदान कल होगा और इसके बाद अंतिम चरण का मतदान बचा है। अंतिम चरण के मतदान से पहले सपा के लिए चुनावा प्रचार के लिए ममता बनर्जी यूपी पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी वाराणसी पहुंच गयी है और वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होगी।

Russia और Ukraine के विवाद की क्या है असली वजह, क्यों हो रहा है युद्ध,जाने जंग के कारण!

सपा की तरफ से आयोजित जनसभा को ममता, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। पहले भी ममता ने सपा के लिए वोट मांगे थे। ममता उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और उसके सहयोगी दलों का समर्थन कर रहीं हैं।

ममता 7 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थी और उस दौरान अखिलेश यादव को समर्थन देते हुए जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ममता ने योगी आदित्यनाथ से सवाल किया था कि जब कोविड से यूपी में लोग मर रहे थे तब कहा थे। गंगा में लाशें बहाने के लिए मजबूर कर दिया था।


यूपी के छठे चरण में 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होगा। इन सीटों के लिए लगभग 676 उम्मीदवा अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस 2017 में इन 57 सीटों में से बीजेपी ने 46 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी और इसी वजह से पूरा विपक्ष इन सीटों को लेकर बड़ी तैयारी में जुटा है। पूर्वांचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और बीजेपी ने यहां से विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर रखा है।