मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादीशुदा महिला कॉन्स्टेबल ने लड़के से बनाए संबंध फिर करने लगी ब्लैकमेल

प्रकाशित: Sep 09, 2022 20:01रिपोर्ट: Navtej TV

क्या हो अगर कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं जिनपर आंखे बंद कर विश्वास किया जाता है वो ही विश्वासघात कर बैठे] ऐसा ही कुछ किया है हरियाणा के रोहतक पुलिस की एक लेडी कांस्टेबल ने जिसने ना सिर्फ खुद को कुंवारी बताकर 20 साल के लड़के को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली जब इस महिला का सच सामने आया तो लड़का उससे दूर भागने लगा लेकिन लेडी कांस्टेबल ना ही उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी ना ही उसे जाने देना चाहती थी।

महिलाओं को दर्द देने वाली ये कुप्रथा कब तक?

इसके बाद ना सिर्फ इस लेडी कांस्टेबल ने कानून तोड़ा बल्कि एक के बाद एक गुनाह करती गई और जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वो अपनी वर्दी की घौंस दिखाकर लड़के को लूटती चली गई पहले गांव का मकान बिकवाकर 5 लाख रुपये ले लिए और उसके बाद घर के जेवरात भी ले गई।

लेडी कांस्टेबल के चुंगल में फंसे लड़के ने अपनी मां को सारी सच्चाई बताई और पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे जिसके बाद पीड़ित लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2021 में वो किसी केस की शिकायत के मामले में बेटे को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने में गई थी जहां उसके बेटे की मुलाकात महिला कॉन्सटेबल दया रानी से हुई उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों की आपस में बात होने लगी कॉन्सटेबल के घर आना जाना शुरू हो गया इसके बाद कॉन्सटेबल दया रानी ने बताया कि वो कुंवारी है और उससे शादी करना चाहती है जिसके बाद दोनो ने शादी कर ली शादी के कुछ दिनों बाद लड़के को पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसका एक 10 साल का बच्चा भी है।


उसके बाद पीड़ित लड़का महिला कास्टेबल से दूर जाने लगा तो उसने मार्च में उसका अपहरण करवा दिया उसकी बाइक भी छीन लगी बेटे की अपहरण की शिकायत उसने पुलिस में दी तो चौकी इंचार्ज ने समझौते का दवाब बनाते हुए दोनो का समझौता करवा दिया इसके बाद भी महिला कांस्टेबल उसके लड़के को बार-बार मैसेज कर धमकी देती है कि जैसे उसकी बाइक गायब कर दी, वैसे ही उसे और उसकी मां को भी गायब करवा देगी। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।