मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादी के 2 महीने बाद 5 बच्चों की मां पर आया दिल, प्रेमिका के साथ हुआ फरार

प्रकाशित: Sep 07, 2022 21:17रिपोर्ट: Navtej TV

प्यार करने वालों की कोई उम्र नहीं होती है और कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के दौसा जिले से देखने को मिला हैं जहां दो शादीशुदा प्रेमी युगल का प्रेम लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। दौसा की महुवा पुलिस ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों साथ में रहने की ही जिद पर अड़े रहे।

गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!

बताया जा रहा है किशादीशुदा विवाहिता और 5 बच्चों की मां है औ वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने उनको डिटेन किया तो दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा हुआ। प्रेमी राजू उर्फ राजकुमार मम्मू कॉलोनी निवासी मुस्ताक मनिहार की पत्नी यास्मीन बेगम को लेकर फरार हो गया तो पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी राजू उर्फ राजकुमार के साथ दस्तयाब कर लिया।

दोनों के परिजन ने समझाइश का प्रयास किए लेकिन दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां महिला की इच्छा के अनुसार उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति मिली। राजकुमार पहले से ही शादीशुदा है और दो माह पूर्व उसका निकाह यूपी में हुआ था। इसके बाद भी राजकुमार अपनी पत्नी को छोड़कर यास्मीन को भगा ले गया।


दोनों ही मनिहारी की दुकान करते हैं और इसी दौरान दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। इसके बाद दोनों प्यार हुआ और दोनों साथ जीवन गुजारने का फैसला किया। इसके बाद राजकुमार के ससुरालवालों ने कार्रवाई करने की बात कही है।