मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
अजमेर संभाग

नाक बचाने के लिए शादीशुदा बहन के प्रेमी का काट दिया.., वायरल हुआ VIDEO

प्रकाशित: Mar 21, 2023 00:17रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेम संबंधों को लेकर ऑनर किलिंग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है और इसके चलते राजस्थान में कई घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में राजधानी जयपुर में प्रेमी जोड़ों का दिनदहाड़े अपहरण करने की घटना का मामला शांत ही हुआ था कि उससे पहले अजमेर में एक प्रेमी के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है।

अब Social Media पर खरीद सकते है हथियार

गेगल थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटी को भगाकर ले जाने वाले प्रेमी का पहले अपहरण किया और इसके बाद उसकी दर्दनाक रूप से नाक काट दी। इसके बाद अजमेर और नागौर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 18 व 19 मार्च की बताई जा रही है। परबतसर के रहने वाले प्रेमी जोड़े का अपहरण किया गया। शादीशुदा लड़की के आशिक को अज्ञात स्थान पर ले जाकर अपनी नाक बचाने के लिए उसकी दर्दनाक रूप से नाक काट दी। नाक काटने के दौरान इसका वीडियो भी बनाया गया जिससे कि उसे वायरल करते हुए अपनी इज्जत बचा सके। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़की भाईयों सहित उसके पिता को गिरफ्तार किया।