मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

कमर की मालिश करने के बहाने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, महिला की हुई मौत

प्रकाशित: Sep 12, 2022 15:31रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाएं अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और इसके कारण अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। इन घटनाओं में अपराधी कई बार पीड़िता की हत्या तक कर देता है लेकिन ज्यादातर घटनाओं में अपराधी जानकार होता है। इसके चलते महिलाएं उन पर विश्वास कर लेती है और इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया जाता है।

21 साल तक इस शख्स ने नहीं कटवाई दाढ़ी, वजह है बेहद खास!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अधेड़ उम्र की महिला के साथ रेप की घटना पूरे देश को शर्मसार कर दिया। रेप के बाद उसकी हत्या के कारण मामला ज्यादा गंभरी है और पुलिस ने घटना का खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदन गौड़ पेशे से हलवाई है और नीम हकीम का काम भी करता है।

इसी वजह से मृतक महिला आरोपी के पास कमर की मालिश करवाने गई थी। इस दौरान उसने महिला के साथ रेप का प्रयास किया और महिला के विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई तो उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन उसके सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला की लाश के साथ एक दिन तक रहा और फिर मौका पाकर शव को बाहर फेंक दिया।