पैसों के लिए अपनी बेटी का करवाया रेप फिर बेची कोख, मां बनी शैतान
मां-बेटी का रिश्ता कई सारी भावनाओं से जुड़ा होता है। कभी प्यार, कभी लड़ाई, कभी बहनों सा रिश्ता, तो कभी दोस्ती। मां की जान बेटियों में बस्ती है, तो बेटियां भी मां पर अपनी जान छिड़कती हैं, लेकिन हम आपकों एक ऐसी कलयुगी मां के बारे में बताने जा रहे है, जिसने मां और बेटी के रिश्ते को ना सिर्फ हैवानियत की भेट चढ़ा दिया बल्कि अपनी बेटी का रेप करवाने के बाद उसके एग्स को अस्पतालों में बेच दिया...
Perfume के विज्ञापन देते है गैंगरेप को बढ़ावा!
मामला तमिलनाडू जिले के सेलम जिले का है, जहां एक लड़की ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि उसकी मां का पुरुष दोस्त पहले उससे बलात्कार करता था और फिर उसके एग्स को अस्पतालों में बेच देता था और ये सिलसिला 2017 से चल रहा था, उस समय लड़की नाबालिग थी, 4 साल में 8 से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है जिसके बदले उसकी मां और उसके दोस्त को 20 हजार रुपए मिलते थे, नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता 10 साल पहले अलग हो गए थे तो उसकी मां अपने दोस्त के साथ उसे साथ लेकर रहने लगी, और उसका दोस्त लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा और उसके एग्स को अस्पतालों में बेचता रहा,

कई सालों से हैवानियत झेल रही लड़की घर से भागकर अपने दोस्त के पास पहुंची, जहां उसने अपने दोस्त को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अस्पतालों में एग्स बेचने का मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने इस केस की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। इस मामले में बांझपन के बढ़ते केस के एंगल से भी जांच की जा रही है और आरोपी डॉक्टरों और दलालों की भी पहचान की जा रही है, उन पर बड़ा एक्शन लिया जाएगा।





