मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

PUBG के लिए मां की हत्या करके शव के साथ दोस्तों संग पार्टी करता रहा कातिल बेटा

प्रकाशित: Jun 08, 2022 17:39रिपोर्ट: Navtej TV

मोबाइल गेमिंग की लत किस कदर आजकल के युवाओं पर हावी हो रही है, अक्सर इसके मामले देखने को मिलते है, ताजा मामला उत्तरप्रदेश के लखनऊ से सामने आया है जहां PUBG गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने मां पर 6 गोलियां दाग दी और 3 दिन तक मां के शव के पास बैठकर PUBG खेलता रहा, चलिये बताते है आपकों क्या है पूरा मामला।

कलयुगी Maa ने अपनी ही बेटी का करवाया Rape और बेच दी कोख!

वाराणसी के रहने वाले नवीन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वहीं परिवार लखनऊ के पीजीआई इलाके की यमुनापुरम कॉलोनी में रहता है। 40 वर्षीय पत्नी साधना,16 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी लखनऊ में रहते है, पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब इस घर से तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, सूचना के बाद पुलिस इस मकान पर पहुंचती है, तो घर में नाबालिग लड़का मिलता है, लेकिन उसके बाद पुलिस ने जो देखा वो चौंकाने वाला था, पुलिस ने जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोला तो वो सन्न रह गई, वहां एक महिला की लाश पड़ी हुई थी,

जिससे तेज बदबू आ रही थी लाश इतनी सड़ चुकी थी कि चेहरा भी पहचानना मुश्किल हो रहा था और उसके पास में बैठी 10 वर्षीय बेटी रोते हुए सिसकियां ले रही थी, भाई ने जब मां को गोली मारी उसके बाद बहन को डरा धमकाकर उस कमरे में बंद कर दिया।इस हत्या के पीछे जो कहानी थी वो देश के हर माता-पिता की नींद उड़ाने वाली है, 16 वर्षीय बेटा मोबाइल पर गेम खेलने का आदी थी, मां साधना उसे गेम खेलने से रोकती थीं, शनिवार की रात को साधना ने जब बेटे को गेम खेलने से मना किया तो बेटा इससे नाराज हो गया और रात करीब 2 बजे जब साधना गहरी नींद में थीं, उसने अलमारी से पिता की पिस्टल निकाली और मां की हत्या कर दी।


पुलिस ने जांच की तो लाइसेंसी पिस्टल की पूरी मैगजीन खाली मिली, पुलिस के अनुसार बेटे ने ही मां पर 6 गोलियां दाग की थी। नवीन ने इसके बारे में कभी नहीं सोचा होगा कि जो रिवॉल्वर उसने घर में छोड़ रखी है वो उसका घर उजाड़ सकती है।

सरकार ने 3 सितंबर 2020 को PUBG को बैन कर दिया था लेकिन इसके बाद भी अन्य ब्राउजर के जरिए यह गेम खेला जा रहा है, बेटे की PUBG की लत ने हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया, उसने जरा भी नहीं सोचा कि वो अपनी मां की जान ले रहा है और धड़ाधड़ गोलियां चला दी, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आये है जब PUBG की लत से बच्चों की जान तक चली गई है।