मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मां के अवैध संबंधों से बेटी परेशान, मां ने प्रेमी संग मिलकर की बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या

प्रकाशित: Sep 23, 2022 19:19रिपोर्ट: Navtej TV

अवैध संबंधों के कारण सभी रिश्ते शर्मसार हो रहे है और इसके कारण लोग एक दूसरे के खून के प्यासे भी बन जाते है। लेकिन मां और बेटी का संबंध इतना पवित्र होता है कि वह एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार रहती है लेकिन यह सब बाते कहने को ही अच्छी लगती है। समय के साथ रिश्ते भी बदल रहे है और रिश्तों से ज्यादा अपने अवैध संबंधों को महत्व दिया जा रहा है जिसके कारण एक ही दो परिवार बर्बाद होते है।

ऐसा ही एक मामला पंजाब से देखने को मिला है जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और इसका आरोपी शातिर पत्नी ने अपने ही पति पर लगा दिया। लेकिन सच को कोई छिपा नहीं सकता और ऐसा ही इस केस में देखने को मिला जब निर्दोष पिता के फोन से इस हत्या का खुलासा हुआ।

kanhaiyalal का हत्यारा Riyaz पत्नी से मिलने के लिए तड़पा

बोड़ावाल गांव के रहने वाले युवक का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था और इस बात की जानकारी मां को हुई तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन मां का संबंध भी किसी अन्य के साथ चल रहा था तो मां अपने प्रेमी को अपनी बेटी के अफेयर के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी।


आरोपियों से पूछताछ में बताया कि मृतक का आरोपी महिला की बेटी के साथ अफेयर था और इसी वजह से हत्या की साजिश रची गई थी। महिला ने अपने पति के फोन से बेटी के प्रेमी को बुलाया था जिसके कारण उसके पति पर शक हुआ लेकिन जब जांच की गई तो सच्चाई सामने आ गइ।