मुख्तार अंसारी के बेटे के बिगड़े बोल, ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होंगे, पहले होगा हिसाब किताब
यूपी चुनावों में अंतिम चरण का मतदान होना बाकि है और उसके बाद 10 मार्च को यूपी की जनता फैसला आएगा जिससे यह साफ होगा की उसने इस बार किस पार्टी को यूपी पर शासन करने का मौका दिया है। 10 मार्च के जनादेश से पहले ही नेताओं ने अपनी नेतागरी दिखानी शुरू कर दी है।
कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी, पहले सबको हिसाब देना होगा : Mukhtar Ansari के बेटे की धमकी
मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी मुख्तारअंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी का एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें वह चुनावों के नतीजों के बाद देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इस वीडियों को देखकर लग रहा है कि नेताजी चुनाव जीतने से पहले ही इस बात का मन बना चुके है कि वह उनके विरोधियों से बदला लेंगे।
इस भाषण के बाद उनके ऊपर FIR भी दर्ज हो चुकी है और चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है। नेताजी जोश में होश खो बैठे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि मैं उनसे कह दिया है कि सरकार बनते ही 06 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी. जो जहां है, वहीं रहने वाला है और पहले हिसाब -किताब होगा, उसके बाद उनके जाने की बात होगी।

इसके बाद कहा पिछली सरकार में सरकार को खुश करने के लिए अधिकारियों ने अपनी कुर्सी और अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है जो गलत था और अब उनकी जांच होगी। जांच होगी जिसमें जो गलत पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेताजी से जवाब बनता नहीं आ रहा है और इस प्रकार की बयानबाजी करना गलत है। मऊ सदर सीट पर आखिरी चरण में 7 मार्च को मतदान होगा और सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।





