MI vs GT: सूर्या की आग नहीं झेली पाई गुजरात, तूफानी शतक से तहस—नसह हुए गेंदबाज
आईपीएल का 16वां सीजन लगभग अपनी समाप्ती की तरफ बढ़ रहा है और सभी टीमों के बीच अब प्लेऑफ में जाने की होड़ मच गई है। गुजरात और मुबंई के बीच खेले गए 57वें मैच में तो सूर्यकुमार यादव ने ऐसी बल्लेबाजी करके विपक्षी गेंदबाजों के चारों खाने चित कर दिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरूआत बहुत ही खराब रही क्योंकि गुजरात के गेंदबाज राशिद खान ने अपनी फिरकी से मुंबई के शुरुआती 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन असली खेल तो सूर्यकुमार यादव के आने के बाद शुरू हुआ और इस करामाती खान का जादू उनकेे सामने नहीं चला।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 103 रन की नॉटआउट पारी खेली। अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में सूर्या ने 11 चौके और 6 छक्के भी जड़े। पहले 50 रन बनाने के लिए उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और अगले 53 रन उन्होंने 17 गेंद में बना लिए। इस जीत के साथ ही मुंबई टेबल के तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उनके खाते में 14 अंक हैं और वह प्लेऑफ से 3 अंक दूर है। लेकिन इस हार के बाद प्लेऑफ की देहलीज पर खड़ी गुजरात का इंतजार फिर बढ़ गया है। इस मैच राशिद ने 4 विकेट भी झटक कर पर्पल कैप अपने नाम की है।
Podcast Bulletin: European Union के सम्मेलन में चीन से किनारा
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 218 रनों का लक्ष्य दिया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 191 रन ही बना पाई तो मुंबई ने 27 रनों से यह मैच जीत लिया। गुजरात इस हार के बाद भी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।
प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ। इम्पैक्ट प्लेयर : आकाश मधवाल।
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।





