हैदराबाद को मुंबई के हाथों घर में मिली करारी शिकस्त
आईपीएल के 25वें मुकाबले में मुंबई ने अपनी जीत की हैट्रिक लगाते हुए हैदराबाद को हराया है। हैदराबाद में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारा और पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने 40 गेंदों पर 64 रनों की आतिशी पारी खेली तो सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 38 रन बनाए तो तिलक वर्मा ने 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच में कप्तान रोहित ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम 178 रन ही बना पाई और अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए और दूसरे छोर पर विकेट का पतन होता रहा। मुंबई के लिए सभी गेेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया।इस तरह से मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से शिकस्त दी।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम , अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, मयंक मार्कंडेय, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ और डुआन जानसेन





