कांवड़ियों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने खोल दिया मोर्चा, रास्ते में लगाई चारपाई
हरिद्वार से कांवड़ियों का लगातार गंगाजल भरकर आने का सिलसिला जारी हैए वहीं लगातार कांवडियों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैए उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में माहौल खराब करने की कोशिश की गईए जिसके बाद 2 समुदाय आमने.सामने आ गए और हंगामा खड़ा हो गयाए पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को शांत करवाया।
बेटी को जो Diamond Ring दी गिफ्ट में वो ही बनी पिता की मौत का कारण
मुरादाबाद के बिलारी में थाना सोनकपुर के ग्राम इब्राहिमपुर में जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का रास्ता गांव की ही मुस्लिम महिलाओं ने रोक दियाण् महिलाओं ने रास्ते में बड़ी.बड़ी चारपाईयां लगा दीं और पीछे खड़ी हो गईंए जिससे कांवड़िये न निकल सकेण् महिलाओं का आरोप है कि कांवड़िये तय रूट से नहीं जा रहे हैंण् इस पर बहस और फिर हंगामा होने लगा। कांवड़िये किसी भी कीमत पर वापस होने को तैयार नहीं थे और रास्ता रोकने वाली महिलाएं रास्ता खोलने को तैयार नहीं थीं। माहौल बिगड़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी गईए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। दोनों को काफी समझाने के बाद आपसी सहमति हुई और कांवड़ियों को रास्ते से निकलने दिया गया।

वहीं पंचायत में गांव प्रधान की ओर से एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया गयाए जिसमें रास्ते के स्थायी समाधान की बात कही गयी है। वहीं रास्ते का समाधान ना होने या तय रूट पर कावड़ यात्रा न निकालने पर मुहर्रम और बरावफ़ाद का जुलूस निकालने की धमकी भी दी गयी है। वहीं बीते शनिवार को मेरठ के कंकरखेड़ा से भी दो समुदायों में झगड़े के बाद कांवड पर थूकने का मामला सामने आया थाए जिसके बाद कांवड़ियों ने कंकरखेड़ा के नेशनल हाइवे नंबर.58 पर जमकर बवाल काटा और सड़क को जाम कर दियाए हंगामें को बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और समझा.बुझाकर जाम खुलवाया।

