मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर के जामड़ोली में हिंदू रैली पर मुस्लिम भीड़ ने किया हमला

प्रकाशित: Mar 27, 2023 01:32रिपोर्ट: Navtej TV

नवरात्रि के दौरान एक बार फिर धार्मिक हिंसा फैलाने की घटना सामने आई है और इस बार राजधानी जयपुर में ऐसा देखा गया है। जयपुर ग्रामीण इलाके में हिंदू रैली पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया और इस दौरान हालात तनावपूर्ण बन गए। रैली की सुरक्षा में तैनात पुलिस भी इसे नहीं रोक पाए और बाद में बड़ी संख्या में फोर्स बुलवाकर उपद्रवियों पर काबू पाया गया।

E-Mail पर Actor और Singer को धमकी देने वाला आरोप गिरफ्तार.

जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ के रायसर इलाके के ताला गांव में रैली निकलने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। बाइक रैली चंदवाजी से शुरू हुई थी। इसके बाद रैली पीलवा, चांदावास, ताला गांव, राजपुरा, बाच्यावास, श्यामपुरा, ताला जोहड़ा होते हुए टोडेश्वार महादेव मंदिर में खत्म होती। लेकिन करीब 3 बजे रायसर थाना इलाके के ताला जोहड़ा के पास उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। यह रैली हर साल निकली जाती है लेकिन इस घटना पहली बार हुई है।

जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया ट्वीट
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा. कांग्रेस शासन में पीएफआई आतंकी मानसिकता फली.फूली है। यह सरकार हिंदू समुदाय के आयोजनों पर पथराव जैसी घटनाओं पर नरमी दिखा रही है।