रमीझ के प्यार में पागल नफीसा को मिला धोखा, जानें पूरी खबर
प्यार में लोग जीने मरने की कश्मे खाते है लेकिन कई मरने की बात आती है तो पीछे हट जाते है। लेकिन कई लोगों को प्यार में ऐसा धोखा मिलता है जिसके कारण वह मरने के लिए तैयार होते है। ऐसा ही एक मामला गुजरात में देखने को मिला है।
क्या Sushant Singh Rajput की मौत Maharashtra के राजनीतिक भूचाल का कारण?
वडोदरा की नफीसा ने साबरमती रिवर फ्रंट पर आत्महत्या की कोशिश और इस दौरान उसने वीडियो बनाया था। उसने खुदकुशी की कोशिश और अंत में उसने मौत को गले लगा ही लिया। नफीसा को प्यार में धोखा मिला तो खुद का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपने प्यार के लिए रोते हुए कह रही है कि आखिर उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया। इसके बाद उसने अहमदाबाद में रिवर फ्रंट पर दो बार खुदकुशी की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई।

नफीसा अहमदाबाद के शेख रमीझ अहमद का नाम लेते हुए कह रही है प्यार में धोखा खाने की बात कह रही है। नफीसा ने 20 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो जाचं में एक वीडियो मिला जो इस घटना का पूरा सच सामने ला दिया। इससे पहले भी आयशा नाम की लड़की का वीडियो भी वायरल हुआ उसने भी अपने पति आरिफ को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।





