मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

नरेंद्र और नगमा की लव कहानी में विलेन बना पिता, प्रेग्रेंट बेटी पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास

प्रकाशित: Aug 04, 2022 23:31रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेम करने वालों के लिए घर के लोग ही जान के दुश्मन बन बैठते है और उनकी हत्या करने की साजिश रचने लग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला भरतपुर में देखने को मिला है जहां एक बाप को बेटी का प्रेम करना पसंद नहीं आया और उसकी हत्या करने के लिए उसको ऑटो से कुचलने का प्रयास किया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022ः भारत के खाते में अब तक 18 मेडल, आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरे

इस घटना के बाद प्रेमी जोड़े ने भरतपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नगमा नाम की लड़की पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र से प्यार करने लगी और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों बालिग थे और फरवरी 2022 घर से भागकर शादी कर ली लेकिन नगमा के पिता ने किडनैप का मामला दर्ज करा दिया तो पुलिस ने नगमा और नरेंद्र को जयपुर से दस्तयाब कर लिया।

बेटी के गैर मजहब में शादी करने से नगमा का पिता इस्लाम खां आग बबूला हुआ था। लेकिन बेटी प्रेग्नेंट थी और उसने मजिस्ट्रेट के सामने नरेंद्र के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों ने कहा कि वे साथ रहना चाहते हैं।


बेटी के फैसले से पिता गुस्सा हो गया और 28 जुलाई को 3 महीने की प्रेग्नेंट नगमा की हत्या करने का प्रयास किया। नरेंद्र और नगमा अस्पताल गए थे और इस दौरान ऑटो ड्राइवरी करने वाले नगमा के पिता ऑटो से टक्कर मार दी तो दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद नगमा के पीछे ऑटो दौड़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो पाया। इस घटना के बाद नरेंद्र और नगमा डर गए और सुरक्षा के लिए पुलिस के पास पहुंच गए लेकिन पुलिस से उनको ज्यादा सहयोग नहीं मिला।