सिद्धू ने फिर दिखाए बगावती तेवर, कांग्रेस आलाकमान पर लगाया ये बड़ा आरोप
पंजाब चुनावों में कांग्रेस को इस बार विपक्ष से ज्यादा अपनों से ही लड़ना पड़ रहा है। सीएम उम्मीदवार को लेकर पहले ही पार्टी में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इस बीच पंजाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक फिर गांधी परिवार के खिलाफ खुली बगावत करने का फैसला कर लिय है। सिद्धू अपने आप को सीएम उम्मीदवार बनाने के लिए दिल्ली के नेताओं पर दबाव बना रहे है लेकिन उनकी दाल नहीं गल रही है तो वह शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं।
Shilpa Shetty हुई opps moment का शिकार,देखें VIDEO
सिद्धू ने कहा कि बड़े नेता ऐसा सीएम चाहते है जो उनकी ईशारों पर नाचे और कठपुतली की तरह बनकर रहे। सिद्धू ने कहा, "अगर नया पंजाब बनाना है तो इसकी कमान सीएम के हाथ में और फैसला आपको करना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनके इसारों पर नाचे।
सिद्धू ने कहा पिछले कुछ सालों में कैसे दो मुख्यमंत्रियों ने पंजाब का बेड़ागर्क कर दिया है अगर इस बार सीएम सही नहीं चुना तो पंजाब का विकास नहीं होगा। इस बार ऊपर वाले नेता तो चाहते हैं कि कोई कमजोर मुख्यमंत्री बन जाए तो वे उसे ता थैया, ता थैया नचा सकें और कहें कि नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना चेहरा घोषित करने की तैयारी में इसके लिए लोगों की राय ले जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि लोगों ने चन्नी पर ज्यादा विश्वास जताया सिद्धू पर नहीं। इसी वजह से कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर सकती है।
चन्नी के सीएम बनने के बाद सिद्धू लगातार नाराज चल रहे हैं और कई मौकों पर उन्होंने अपने बागी तेवर दिखाए हैं। लेकिन चुनावों से पहले इस प्रकार के बयान कांग्रेस के लिए ही परेशानी खड़ी करेंगे और विपक्ष ऐसे बयानों का फायदा उठाएंगा।





