मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में 10 साल की बच्ची को पड़ोसियों ने बनाया हवस का शिकार, फिर किया...

प्रकाशित: Apr 17, 2023 13:23रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में लगातार महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ती हुई देखी जा रही है और अब आरोपी अब घर में रहने वाली महिलाओं को भी अपना शिकार बना रहे है। हाल ही में जयपुर में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो पड़सियों ने कमरे में बुलाकर बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजमा दिया और जब बच्ची चिल्लाने लगी तो इस घटना के बारे में अन्य लोगों को पता चला।

घटना के दौरान बच्ची के आवाज सुनकर लोगों ने दरिंदों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचना दी और पुलिस ने गैंगरेप के साथ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित बच्ची के तरफ से पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि पहले भी वह उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर चुके है और उनको पहले भी समझाया गया था लेकिन इसके बाद भी इस घटना को अंजाम दे दिया।

अब Jaipurites को लुभाएगा राजस्थानी ज़ायका

15 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गए और इसके बाद कमरे बारी-बारी से रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज से लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने बच्ची को छुड़वाया और दोनों आरोपियों को कमरे में बंद करके पुलिस को बुला लिया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है और आरोपियों को जेसी भेज दिया गया।