बिना शादी के सेक्स किया तो होगी 7 साल की जेल,कपल की बढ़ी परेशानी
सेक्स को लेकर आज भी कई देशों में बहुत सख्त कानून बने है लेकिन पहली बार ऐसा कानून बनाया गया है जिसमें पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला या प्रेमिका से संबंध बनाया तो आपको 7 साल की जेल हो सकती है। यह नियम कतर देश में बनाया गया है जहां इस साल के अंत में FIFA World Cup होने जा रहा है।
Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!
बताया जा रहा है कि मैच के दौरान अक्सर देखा जाता है कि फैंस अपने पार्टनर के साथ मौजमस्ती करते रहते है। लेकिन कतर में इस प्रकार का माहौल सही नहीं माना जाता है और कड़े नियमों को बनाया गया है। कतर में सेक्स केवल पति या पत्नी के साथ ही किया जा सकता है और इसके अलावा किसी और के साथ सहमति के साथ सेक्स करना भी अपराध माना जाता है।
अगर आप सिंगल्स है और किसी के साथ सेक्स करते पकड़े जाते हैं तो पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। इसके बाद आपको 7 साल की सजा तक हो सकती है। कतर ने फुटबॉल फैंस को चेतावनी देते हुए कहा कि वन-नाइट स्टैंड पूरी तरह से बैन होगा अगर ऐसा किया तो सजा मिलेगी।

वर्ल्ड कप में पहली बार अनिवार्य रूप से सेक्स प्रतिबंधित किया गया है और मैच के बाद शराब पीना-पार्टी करना आम बात है। लेकिन खुले में रोमांस करना कतर की संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से ऐसा फैसला किया गया है।




