एनकाउंटर के डर से गालीबाज त्यागी ने किया सरेंडर, बाबा का एक्शन शुरू
गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने जिस तरह से महिला को गालियां दी उसके बाद सीएम योगी की सरकार ने ऐसा एक्शन लिया कि उसकी पूरी हैकड़ी निकल गई। पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद एक्शन लिया तो त्यागी गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरगा्रउड हो गया और अदालत में जमानत के लिए पहुंच गया। लेकिन अदालत उसकी अपील को खारीज कर दिया तो उसे लगा की यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है तो उसने सरेंडर करने का फैसला किया। त्यागी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है लेकिन इस बार पुलिस का एक्शन जबरदस्त हुआ है।
बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम
5 अगस्त को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता की और हाथापाई करने पर उतारू हो गया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज किया।
6 अगस्त को त्यागी की 3 गाड़ियां सीज की जिस उप्र शासन लिखा हुआ था।
8 अगस्त को नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
त्यागी के फ्लैट पर अतिक्रमण के ख़िलाफ़ बुलडोज़र से कार्यवाही हुई।

8 अगस्त को श्रीकांत ने एडवोकेट के जरिए नोएडा कोर्ट में सरेंडर की गुहार लगाई।
9 अगस्त को नोएडा पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार किया।
इस कार्यवाही के बाद बीजेपी ने पूरी विपक्ष को ऐसा जवाब दिया है कि उनके चारों खाने चित हो गए है। यूपी सरकार ने कहा है कि बीजेपी का नेता हो गया अन्य नेता अपराध करेगा तो बुलडोजर चलेगा और पुलिस का एक्शन होगा। त्यागी पर सख्त एक्शन देखकर जनता ने खुशी जाहिर की है।





