मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

महिला का नहाते हुए का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

प्रकाशित: May 29, 2023 12:14रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं को किसी तरह से अपने जाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करने की घटनाएं तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन अब महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि आरोपी घर में रहने वाली महिलाओं को भी अपना शिकार बना रहे है। म​हिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने का खेल अब लोगों के लिए पैसे कमाने का एक जरिया बन गया है। ऐसा ही एक मामला जयपुर के प्रताप नगर थाने में देखने को मिला है। बताया जा रहा है पीड़िता ने थाने में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह प्रताप नगर के सेक्टर 26 में रहती है और जिस अपार्टमेंट में रहती है वहां दोनों आरोपी भी रहते है। एक दिन आरोपी महिला ने उसका नहाते हुए का वीडियो बना लिया और इसके बाद वह वीडियो उसे दिखाया। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब वह पैसे देने के लिए मना करने लगी तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला ! |

दोनों आरोपियों की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोपी महिला के साथ उसका एक दोस्त भी उसके साथ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे है और घटना की सच्चाई उनके पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगी।