मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

कर्ज उतारने के लिए के लिए गर्लफ्रेंड से करवाई वेश्यावृत्ति, फिर बनाए अश्लील वीडियो

प्रकाशित: Mar 03, 2023 00:08रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में हर कोई आलीशान जिंदगी जीना चाहता है लेकिन उसे जीने के लिए लोग ऐसे काम करने लग जाते है जिसके कारण वह कोई भी बड़ा अपराध करने से भी नहीं डरते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है जहां शादी का झांसा देकर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए और इसके बाद उससे वह वेश्यावृत्ति करवाने लग गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए लिए और फिर वायरल करने की धमकी देकर उसे वेश्यावृति के लिए मजबुर कर दिया।

मानसरोवर निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज के समय बताया की वह 5 साल पहले पढ़ाई करने के लिए यहां आई थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात मनोज नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान उसने प्रेम जाल में फंसा लिया और एक दिन मिलने के बहाने उसे सांगानेर बुलाया जहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

जब उसे होश आया तो उसने विश्वास दिलाया की हम दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहेंगे और जल्द शादी कर लेंगे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के तरह रहने लगे लेकिन शादी की बात को लेकर वह हमेशा टालता रहा। इस दौरान वह हर दिन मेरे साथ दुष्कर्म करता और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी मोबाइल में शूट कर लिए लेकिन बाद वह मुझे धमकी देने लगा की उसे पैसों की जरूरत है जिससे मैं बिजनेस शुरू करू।

इस दौरान मैं दो बार प्रेग्नेंट हुई तो उसने आबोशन तक करवा दिया। वह अपने दोस्तों को घर पर लेकर आता और नशीला पदार्थ खिलाकर नशे की हालत में उनके साथ शारीरिक संबंध बनवाता। कर्जा उतरते ही वह यह सब बंद करने की बात कहने लग जाता लेकिन उसके बाद वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने लगा। जब विरोध किया तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो पीड़िता ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।