मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

आटा व्यापारी के घर डकैती करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जयपुर में रेकी और दिल्ली में प्लानिंग

प्रकाशित: Sep 05, 2022 20:11रिपोर्ट: Navtej TV

24 अगस्त को जयपुर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर लगभग 1.30 करोड़ रुपए की डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत का मास्टरमाइंड संजय पांचाल है जिसने इस डकैती का पूरा प्लान बनाया था। डकैती में शामिल सभी होग दिल्ली के हार्डकोर क्रिमिनल है।

मास्टरमाइंड ने 2 महीने पहले जयपुर के कई इलाकों में रेकी कराई और रेकी करने वाले दो बदमाश 2 आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी​​​ के घर में इलेक्ट्रीशियन बनकर गए थे।


पुलिस ने उसमें से 25 लाख रुपए बरामद कर लिया है। जेवरात और अन्य कीमती सामानों की रिकवरी जल्द करेगी। वारदात को अंजाम देने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया था उसको घर में छिपा रखा था। इस घटना के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हुए थे लेकिन पुलिस ने 15 दिन के अंदर पूरी घटना का खुलासा कर दिया।