डकैती की योजना बनाते महाजन पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे, धारदार हथियार और स्कॉर्पियो जब्त
सोमवार को बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर थाना क्षेत्र में शेरपुरा अंडर ब्रिज के पास खेत में खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर डकैती की योजना बना रहे पंजाब निवासी चार एवं बीकानेर निवासी एक लुटेरे को गिरफ्तार कर धारदार हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ के लिए गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 3 दिन का रिमांड प्राप्त किया है।
45 साल आज ही के दिन पहले गिरफ्तार हुई थी इंदिरा गांधी
बीकानेर के एसपी दीपक यादव ने बताया कि पंजाब निवासी हरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह जट सिख (31), बलराम सिंह पुत्र रामचंद्र (29), त्रिलोचन सिंह पुत्र हरजीत सिंह जस्सी (25) एवं मनप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह (25) तथा बीकानेर के थाना खाजूवाला निवासी राजेश कुमार पुत्र रामलाल (27) को गिरफ्तार कर धारदार हथियार एक गंडासा, एक हथोड़ा, एक कुल्हाड़ी, एक कुंटीनुमा सरिया समेत स्कॉर्पियो और दो मोबाइल जप्त किए गए हैं।
एसपी यादव ने बताया कि थानाधिकारी महाजन अनिल कुमार मय टीम के गश्त पर थे। गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली शेखपुरा अंडर ब्रिज के पास खेत में खड़ी एक स्कॉर्पियो में पंजाब की तरफ के पांच छह व्यक्ति सवार है। लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले ये व्यक्ति बीकानेर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घेरा देकर स्कॉर्पियो में बैठे पांचो अभियुक्तों को अवैध धारदार हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।एसपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक स्मैक (चिटठा) लेने के आदि है। नशे की लत को पूरी करने के लिए पंजाब से बीकानेर बड़ी डकैती की योजना बनाकर आए थे। जिन्हें पुलिस की टीम ने वारदात से पहले ही दबोच लिया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नंदराम, कांस्टेबल कुलदीप एवं कांस्टेबल ड्राइवर विनोद की विशेष भूमिका रही है।





