मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

गर्लफ्रेंड ने बनाया शादी के लिए दबाव, बॉयफ्रेंड ने चलती कार में किया ये कांड

प्रकाशित: Jun 16, 2022 19:09रिपोर्ट: Navtej TV

प्यार में कई बार झगड़े होते है और वह कई बार किसी की मौत का कारण तक बना जाते है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के उल्लासनगर में देखने को मिला है। जहां प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लागने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर​ लिया और जांच की तो हैरान करने वाले खुलासे हुए।

पत्थरबाजों पर चला Baba Ka Bulldozer तो याद आई 7 पुश्तें!

आरोपी पुलिसकर्मी है और उसका एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि उसकी प्रेमिका रोज पैसे मांगा करती थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बताया जाता है कि आरोपी पहले शादीशूदा है लेकिन उसका इस महिला से अफेयर था और वह शादी के लिए उसको परिवार छोड़कर आने का दबाव बना रही थी।


आरोपी ने 14 जून की रात को प्रेमिका को अपनी कार में धूमाता रहा और फिर चलती कार में गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की एक शख्स महिला के साथ इधर-उधर घूम रहा है।

पुलिस ने उसने पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से महिला के शव को बरामद कर लिया जिसके बाद आरोपी ने पूरी घटना के बारे में बताया।