मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच अग्निवीर योजना बना मुद्दा

प्रकाशित: Nov 07, 2022 22:06रिपोर्ट: Navtej TV

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निवीर योजना के बाद हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना जहाँ चुनाव होने जा रहे हैं. सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चुनाव में अग्निवीर योजना एक मुद्दा है. वहीँ इस मुद्दे पर सौरभ शुक्ला ने युवाओं से बात की. युवाओं का कहना हैं कि हम केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना से नाराज हैं इसलिए हम बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे|

Kantara के आगे Bollywood की फिल्मों का हो रहा है बुरा हाल!


आपको बता दें कि युवाओं ने अपने विचारों में कहा कि बीजेपी सरकार में पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे बच्चे ओवर एज हो रहे हैं. किसी की कहीं सुनवाई नहीं होती, वहीँ एक युवा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल के एग्जाम में उनका चयन हो गया था, लेकिन बाद में भर्ती ही कैंसिल हो गई. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को चुनावी मुद्दा बना दिया है. प्रियंका गांधी ने हिमाचल में कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो वो अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी. प्रियंका गांधी ने वहीँ यह भी कहा कि बीजेपी सरकार इस योजना के जरिए जानबूझकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है|

​​​​​​​

एक युवक सौरभ शर्मा ने कहा कि हम लोग 20 किलोमीटर रोज इसलिए नहीं दौड़ते हैं कि सेना में जाकर 4 साल सेवा करें. हमारी इच्छा सेना में लॉन्ग टाइम काम करने की है, पार्ट टाइम में नहीं. इस बार अग्निवार योजना को लेकर हम सरकार को बदलने की सोच रहे हैं. यह योजना हमारे लिए ठीक नहीं है|