हिमाचल से बीजेपी का नया बदलाव एक साथ 11 विधायकों का पत्ता साफ़
भाजपा की पहली लिस्ट में बेहद चौकानें वाले बदलाव शामिल हुए हैं लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने 11 विधायकों का टिकट काट दिया है साथ ही 2 मंत्रियों की सीटे भी बदली गई है| भाजपा जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारो के नामों का ऐलान कर दिया है फिलहाल भाजपा ने कुल्लू, रामपुर, बड़सर, हरोली, देहरा और ज्वालाजी सीट से टिकट का ऐलान नहीं किया है|
खड़गे के सर पर सजा Congress अध्यक्ष पद का ताज

जानकारी के अनुसार सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी सीट का टिकट नहीं दिया उन्हें कुसुम्पट्टी से उम्मीदवार बनाया गया है यहीं नहीं वो अभी मौजूदा सरकार में केबिनेट मंत्री भी हैं इसके अलवा नुपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी को भी बदल दिया हैं भाजपा ने मंडी के द्रंग से जवाहर ठाकुर का टिकट काटकर पूर्ण चंद को टिकट दिया हैं कांगड़ा के ज्वाली से अजुर्न सिंह की टिकट भी काटी गई है. उनकी जगह संजय गुलेरिया को टिकट मिला है. भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काटकर उनकी जगह अनिल धीमान को उम्मीदवार बनाया गया है.
मंडी जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा ने यहां से करसोग, सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिन्दरनगर और द्रंग सीट पर टिकटों में बदलाव किया है. करसोग से मौजूदा विधायक हीरा लाल की जगह दीप राज कपूर को टिकट दिया गया है. साथ ही मंडी के चर्चित विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया गया है क्योकि महेंद्र सिंह चुनाव लड़ना नहीं चाहते| सरकाघाट से मौजूदा विधायक कर्नल इंद्र सिंह की टिकट काटकर उनकी जगह दलीप ठाकुर को टिकट दिया गया है जोगिंद्रनगर से निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा को टिकट मिला है जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं.





