मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

बीजेपी उपचुनाव पदों पर 3 प्रत्याशियों के नाम हुए स्पष्ट

प्रकाशित: Oct 08, 2022 20:46रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा के तीन पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं , देशभर में इन तीन सीटों के साथ ही विधानसभा की 7 सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होंगे और मतगणना के बाद 6 नवंबर को परिणाम घोषित किये जायेंगे |बीजेपी ने हरियाणा की आदमपुर, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरननाथ के साथ ही तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए हैं।

Nurse ने जिंदा मरीज को बैग में पैक कर भेजा मुर्दाघर- जाने हकीकत


जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर सीट से चुनाव लड़ने का अवसर दिया हैं ,हरियाणा विधायक कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा सौफ कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं |वहीँ यूपी की गोला सीट से बीजेपी ने स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को टिकट दिया है , विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यह पद खाली था यहीं वजह हैं कि चुनाव कराए जा रहे हैं


आपको बता दें कि विधानसभा पदों सहित सीटों पर नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है और नाम वापस लेने की तय तिथि 17 अक्टूबर रखीं गयी हैं | चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव 1 जनवरी 2022 को तैयार मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जायेगे , मतदाता चुनाव में वोटर आईडी के अलावा अन्य पहचान पत्रों जैसे - आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट का भी उपयोग कर सकते हैं |उपचुनाव में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए गये कोविड-19 के जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा |