प्रशांत किशोर ने राहुल पर उठाये सवाल, पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान
देश के सबसे बड़े चुनावी रणनीतिकार बन चुके प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। प्रंशात ने कहा जब तक कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बाहर से लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष का चुनाव नहीं करती है तब तक बीजेपी से मुकाबल नहीं कर सकेगी। बीजेपी परिवार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलती है और कांग्रेस इस पर हमेशा बचाव करती है अगर आगे भी ऐसा चला तो कांग्रेस के बिना भी भाजपा विरोधी मोर्चा खड़ा हो सकता है।
कांग्रेस पर हमला
इसके बाद प्रंशात ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए राहुल गांधी का ट्वीट और कैंडल मार्च कुछ काम नहीं आने वाला है। 2014 के बाद से बीजेपी का वोट बैंक बहुत बढ़ने के साथ मजबूत हुआ है। पिछले 25 साल से कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पाया था और इस समय तो वह विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं बची है। कांग्रेस का चुनावी रिकॉर्ड देखे तो 10 साल में बड़ी हार मिली है और इसकी जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस को विचार करने की जरूरत है।

पीएम मोदी की तारीफ
प्रंशात किशोर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश का पीएम इतने बढ़े पद पर होने के बाद भी सभी लोगों की सुनते है। इसी वजह से उनको हर बात का पता रहता है कि उनको क्या करना है क्या नहीं करना है। आने वाले समय में देश की राजनीति बीजेपी के आस—पास ही धूमेगी। बीजेपी ने पूरे देश में अपना कार्यकर्ता बना लिया है जो उसके लिये दिन रात मेहनत कर रहा है।
कांग्रेस के बिना विपक्ष संभव
प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस के बिना भी विपक्ष बन सकता है और आने वाले समय में कांग्रेस का ग्राफ घटता है तो यह कांग्रेस के लिए ही नुकसानदायक साबित होगा। कांग्रेस ने कहा कि उसके बिना विपक्ष संभव नहीं है और इस बार ममता बनर्जी कांग्रेस के बिना विपक्ष की बात कह चुकी है।





