मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादीशुदा महिला से इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमी की बेटी को ले भागा प्रेमिका का भाई

प्रकाशित: May 05, 2022 21:03रिपोर्ट: Navtej TV

अवैध संबंधों के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे है और इसके बाद भी इस प्रकार के संबंधों में किसी प्रकार की कमी नहीं हो रही है। अवैध संबंधों का असर बच्चों पर भी देखने को मिलता है लेकिन इसके बाद भी मां-बाप ऐसे घिनौने काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है जहां शादीशुदा महिला के प्यार में एक पिता की बेटी को उसकी प्रेमिका का भाई भगा ले गया तो उसके याद में पिता ने आत्महत्या कर ली।

B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!

यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जिसमें अवैध संबंध की बेहद ही दर्दनाक कहानी में एक पिता ने अपनी बेटी को खोया तो उसके गम में उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया एक शख्स का तीन साल से अवैध संबंध था जो महिला थी वह उसके गांव के पास में रहती थी।

फांसी लगाकर आत्महत्या ​करने से पहले उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को एक सुसाइड नोट में लिख दिया जिसके बाद पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए। मृतक का शादीशुदा महिला के साथ तीन साल से अवैध संबंध था और इस दौरान महिला का भाई मेरी 13 साल की नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया। जब मैंने इस बात की शिकायत पुलिस में करने गया तो महिला ने प्यार का हवाला देकर रोक दिया और कहा मेरा भाई उसकी बेटी से शादी करना चाहता है।


प्रेमी ने प्रेमिका को कई बार बेटी वापस करने की बात करता लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो उसने आत्महत्या का फैसला किया। सुसाइड नोट में लिखा उसकी प्रेमिका उसका शोषण करती थी और प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके बाद प्रेमिका के पति,भाई और माता—पिता मेरी मौत के जिम्मेदार है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।