प्रोफेसर को फंसाया लड़की के साथ फिर बनाया वीडियो, देखें..
ब्लैकमेल करने की घटनाएं सामने आती रहती है और इस खेल में पीड़ित अपने लाखों रुपए तक गंवा देता है। यह खेल अब आम हो गया है और इसकी चपेट हर दिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं। हाल ही में जयपुर में खोह नागोरियान इलाके में एक प्रोफेसर को किडनैप कर 2 लाख रुपए की वसूली का मामला सामने आया है।
घटना में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रोफेसर का किडनैप करके लड़की के साथ वीडियो बनाया और इसके बाद मारपीट कर बदमाशों ने ऑनलाइन 2 लाख रुपए वसूल लिए। लड़की के साथ बने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया। पीड़ित ने बताया कि वह शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार गए तो उस समय 4 बदमाशों ने उसे जबरन पकड़कर एक घर में बंद कर दिए।
फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें
इसके बाद घर में एक लड़की के साथ बंद कर दिया और लड़की ने जब जबरदस्ती करने लगी तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कमरे में आए तो लड़की के साथ उसका वीडियो बनाया और मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित ने बदनामी के डर से बदमाशों को ऑनलाइन पेमेंट कर दिया और इसके बाद भी वह ज्यादा पैसे मांगने लगे। इसके बाद वह फोन करने धमकी देने लगे की अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।





