पहले प्यार फिर शादी का वादा करके किया रेप फिर प्रेग्नेंट होने पर करवाया ऑबोशन
प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाएं रूकने का नाम ले रही है और इस बात खुलासा हाल ही में जारी हुए आंकड़ों में भी हुआ है। लेकिन जयपरु में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पहले प्यार में लड़की को फंसाया फिर शादी का वादा करके उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
गृह क्लेश हो या Love Affair, हर दिन 450 लोग दे रहे हैं जान!
आरोपी सुपरवाइजर है जो पिछले तीन सालों से महिला के साथ लिव.इन.रिलेशनशिप पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका अबॉर्शन तक करवा दिया। जह वह शादी का दबाव बनाने लगी तो वह गाली-गलौज करने लग गया और उसे छोड़कर चला गया तो महिला ने बगरू थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बगरू निवासी 36 साल की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका तलाक हो गया है और दो बेटियों के साथ एक कंपनी में जॉब करने लगी। जॉब करने के दौरान कंपनी के सुपरवाइजर से मुलाकात हुई तो दोनो में प्यार हो गया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए और रेप के दौरान प्रेग्नेंट होने पर शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग की कहकर अबॉर्शन करवा दिया।





