मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

पंजाब चुनावों से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

प्रकाशित: Dec 28, 2021 21:28रिपोर्ट: Navtej TV

5 राज्यों में होने वाले चुनावों से इस बार यूपी के साथ पंजाब में भी जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस को आए दिन उसके नेता ही उसे कमजोर बनाने में लगे हुए है। कांग्रेस की गुटबाजी ने पहले कैप्टन अ​मरिंदर सिंह को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया तो अब उसके विधायक पार्टी छोड़ रहे है। बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों के नाम फतेह सिंह बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी है।

New Year 2022: नए साल से पहले इन चीजों को घर में लाने से बदल जाएगी किस्मत

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह बाजवा को पार्टी का उम्मीदवार करने का ऐलान किया तो दूसरी तरफ प्रताप सिंह बाजवा ने भी स्पष्ट कर दिया था वह भी इसी सीट से चुनावा लड़ना चाहते है। लेकिन फतेह जंग बाजवा ने बीजेपी में शामिल होकर सभी को हैरान कर दिया है। अब इस सीट से आने वाले समय में दोनों भाइयों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

बीजेपी में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी है। इनके अलावा अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और एडवोकेट मधुमीत ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। पंजाब में इस बार बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से नहीं होकर आम आदमी पार्टी से होगा।


बीजेपी ने इस बार अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नयी पार्टी बनायी थी। हाल ही में चडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप ने बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस प्रदर्शन को आप ने चुनावों से पहले का ट्रेलर बताया तो बीजेपी दूसरे नंबर पर रही।