यूपी और पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा अपनों से खतरा, नेताओं ने जताई नाराजगी
5 राज्यों में होने वाल चुनावों से पहले कांग्रेस को जबरदस्त झटके लग रहे है और इसी वजह से पार्टी के नेताओं को कुछ समझ नहीं आ रहा है। 5 राज्यों में से केवल पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है और अन्य राज्यों में सत्ता में आने का पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन पंजाब और यूपी में कांग्रेस को बहुत बड़ी परेशानी उसके नेता ही बने हुए है जिसके कारण दिल्ली बैठे नेताओं की धड़कने बड़ी हुई है।
दुल्हन को दुल्हे ने मारा थप्पड़, गुस्साई दुल्हन ने Cousin से ही कर ली शादी,देखें Video
यूपी: कांग्रेस इस बार यूपी में अपनी ताकत फिर से पाने के लिए प्रियंका के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है लेकिन टिकट को लेकर उसके कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे है तो कोई टिकट मिलने के बाद पार्टी छोड़कर जा रहा है। प्रियंका ने यूपी में बहुत मेहनत करके कांग्रेस की जमीन तैयार की है लेकिन चुनावों के समय उनके विश्वास पात्र नेता ही पार्टी छोड़कर जा रहे है तो कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने टिकट मिलने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामपुर की चमरौआ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार युसूफ अली, स्वार-टांडा विधानसभा सीट से हैदर अली खान, बरेली कैंट सीट से सुप्रिया ऐरन ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इन उम्मीदवारों चुनाव से पहले पार्टी छोड़ना प्रियंका के लिए बड़ा सिरदर्द बना गया है।
Nude Video Chat कर 500 लोगों को बनाया शिकार,देखें Video
कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी टिकट नहीं मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। इससे पहले कई नेताओं ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ा है जिसमें अदिति सिंह, दिनेश सिंह और इमरान मसूद का नाम शामिल है।

पंजाब: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत सिंह चन्नी के कारण परेशान है। कांग्रेस दांवा तो करती है कि सब सही है लेकिन अंदर नेताओं की लड़ाई तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी CM चेहरे के रूप में भगवंत मान का नाम अनाउंस करने के बाद कांग्रेस में भी नाम को लेकर चर्चा हो रही है। सिद्धू सीएम बनने को लेकर बहुत प्रयास कर रहे हैं और उनके कारण कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन को सीएम पद छोड़ने के साथ कांग्रेस से त्याग पत्र देना पड़ा था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सिद्धू और CM चन्नी के बीच 30 से ज्यादा सीटों को लेकर झगड़ा हो रहा है और इसके लिए एक कमेटी बना दी गयी है जो इन सीटों के उम्मीदवारों पर फैसला लेगी।





