मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

दिल्ली ने बिगाड़ा पंजाब का खेल,प्लेऑफ का सफर हुआ खत्म

प्रकाशित: May 18, 2023 09:12रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली ने शानदार जीत हासिल करते हुए पंजाब का प्लेऑफ में जाने का सपना तोड़ दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर 15 रन से जीत दर्ज करते हुए बड़ा उल्टफेर कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 213 रनों का विशाल स्कारे खड़ा किया और इसके जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

इस हार के बाद अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। पंजाब 13 मैच खेल चुकी है और उसके 12 अंक और उसको अपना अंतिम मैच राजस्थान रॉयल्स से खेलना है और इस मैच को भी वह जीत जाती है तो पंजाब किंग्स अब 14 अंकों से ज्यादा हासिल नहीं कर पाएगी।

इस हार के बाद प्लेऑफ में जाने वाली 3 टीमों का नाम अब लटक गया है। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में क्वालिफाई कर पाई है लेकिन बाकी 3 स्थानों के लिए अभी 7 टीमों टक्कर चल रही है। पंजाब की हार के बाद 2 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की राह थोड़ी आसान हो गई है।

बैंगलोर, रॉयल्स, कोलकाता और पंजाब के 12 अंक हैं। लखनऊ, मुबंई और चेन्नई 3 टीमें 14 अंक से ऊपर है। इन सभी टीमों को अपने अंतिम मैच किसी भी हाल में जितने होंगे और जो टीम ऐसा नहीं कर पाएगी वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।

Pakistan News: Munir और Imran की दुश्मनी के पीछे Bushra Bibi

लखनऊ 13 मैच में 15 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान तो चेन्नई सुपर किंग्स के भी 13 मैच से 15 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस ही16 अंकों तक पहुंच सकती है अगर वह अंतिम मैच जीत जाती है। राजस्थान को आखिरी मैच जीतना होगा और मुंबई की हार की उम्मीद रखनी होगी।