RPSC: बाबूलाल कटारा 6 पेपर सेट को ले गया घर, पूरी भर्ती होगी रद्द!
राजस्थान में पेपर लीक मामला किसी से छूपा हुआ नहीं है और अब इसके तार RPSC के सदस्यों तक पहुंच गए है। सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया की आयोगके मेंबर बाबूलाल कटारा ने ही पेपर लीक की घटना को अंजाम दिया था। उसने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी थी और परीक्षा के 2 सप्ताह पहले ही पेपर अपने साथ घर ले गया था। इसके बाद उसने इस पेपर को शेरसिंह को 60 लाख रुपए में पेपर बेचा था।
एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि पेपर किसी भी परीक्षा केंद्र से लीक नहीं हुआ है, बल्कि आरपीएससी से ही पेपर लीक हुआ था। कटारा के पास पेपर सेट करने की जिम्मेदारी थी लेकिन कटारा ने पेपर शुरू होने के 2 हफ्ते पहले ही पेपर को लिखवा लिया था। इसके बाद इस पेपर को जयपुर में टाइप करवाने के बाद अन्य लोगों तक पहुंचाया गया।
Mahesh Joshi के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
इस खुलासे के बाद सवाल खड़े हो रहे है कि चोरी करने वाला एक पेपर को लेकर क्या करेगा उसने तो अन्य पेपर भी लिए होंगे। क्योंकि एक पेपर से किसी की नौकरी नहीं लगेगी और इस पूरी भर्ती को ही रद्द करने की मांग हो रही है। वहीं कई लोग तो आयोग की टीम को भंग करने की बात कह रहे है और बीजेपी इस मामले में कांग्रेस के नेताओं का नाम लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर अभी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और आने वाले समय में इस पूरी गेंग का खुलासा होगा। कटारा को शेर सिंह मीणा के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।





