मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
अजमेर संभाग

रघु शर्मा ने उठाई नए जिले बनाने की मांग, 17 मार्च को सीएम गहलोत करें इसकी घोषण!

प्रकाशित: Mar 08, 2023 03:28रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में नए जिले बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन हर बार इसके लिए कमेटी बनाई जाती है लेकिन इसके बाद भी उस कमेटी के सुझावों को नहीं माना जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस के कई विधायक नए जिले बनाने की मांग पर अड़े है और अगर ऐसा नहीं होता है तो एक विधायक ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब इस मांग को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघु शर्मा ने नए जिले बनने को लेकर बड़ी बात कही है।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख की लूट

उन्होंने कहा है कि प्रदेश का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से अब नए जिले बनने जरूरी है। अगर बात करें छत्तीसगढ़ और हरियाण की तो वहा हमारे से ज्यादा जिले बने हुए है। शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 मार्च को विधानसभा में भाषण देंगे और हम सब चाहते है कि इस भाषण में नए जिलों की मांग को स्वीकार करते हुए सीएम इसका ऐलान कर दें। नए जिले बनाने को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है जिसमें जयपुर से कोटपुतली, दूदू, ब्यावर, केकड़ी और बालोतरा को जिले बनाने की खबरे आ रही है। नए जिले बनाने की मांग को लेकर कई विधायक इसका विरोध कर रहे हैं।