मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

राजस्थान में कांग्रेस नेता को फंसाने के लिए भेजा न्यूड वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

प्रकाशित: Mar 13, 2022 20:01रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसी वजह से वह रेप के मामलों में पहले स्थान पर पहुंच गया है। हाल ही में पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम ने कांग्रेस के एक नेता को सेक्सटोर्शन में फंसाने से बचा लिया। किसी ने पैसों के लिए कांग्रेस नेता सेक्सटोर्शन में फंसाने का प्लान बनाया और न्यूड वीडियो नेता को भेजकर रुपयों की मांग की गई। लेकिन कांग्रेस नेता की सूझबूझ से वह इस जाल में फंसने से बच गया और पुलिस को इस मामले की जानकार दी।

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!

कांग्रेस नेता ने बताया कि उसे व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया तो उसने कॉल अटेंड किया तो कॉल पर एक लड़की नजर आई और बात करते करते न्यूड हो गई। कुछ सेकेंड में कॉल कट हो गया उसके बाद एडिटेड न्यूड वीडियो भेजा गया। इसके बाद धमकी दी गयी कि पैसे नहीं देगा तो वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड हो जाएगा।


कांग्रेस नेता को एडिटेड न्यूड वीडियो का यू-ट्यूब का अपलोडिंग लिंक भेजा और 20 हजार रूपए की मांग की गयी तो नेताजी ने मना कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचे और सेक्सटोर्शन के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।