मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
अजमेर संभाग

पेपर लीक मामले में RPSC का सदस्य गिरफ्तार: मास्टरमाइंड से दोस्ती ने किया लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद

प्रकाशित: Apr 18, 2023 13:31रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पेपर लीक की घटनाओं से आम जनता को निराशा हो रही है तो सरकार की भी नदीं हराम हो रखी है। ऐसी कोई सी भी भर्ती नहीं बची जिसका पेपर लीक नहीं हुआ हो और इसके बाद बेरोजगारों के सपने पर पानी फिर जाता है। लेकिन पेपर चोर का सरगना अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन इस बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

एसओजी ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया है। कटारा के साथ भांजे विजय कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इस भर्ती में पेपर लीक करने वाला शेर सिंह का कटारा के साथ पहले से रिश्ता था और इसी वजह से उसने पेपर उसको दिया। पेपर शेरसिंह मीणा तक कैसे गया इसको लेकर वह कटारा से पुछताछ करेगी।

शेरसिंह मीणा आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से संपर्क किया क्योंकि वह पहले से ही जानता था। बाबूलाल कटारा आरपीएससी में प्रमोट होकर मेंबर बना। इसके बाद शेरसिंह ने भर्ती परीक्षा का पेपर आते ही एक करोड़ रुपए में भूपेंद्र सारण को बेच दिया और इसके बाद पेपर आगे पहुंचता गया। इस प्रकार की कार्यवाही पहले भी हुई है लेकिन पेपर को लीक करने वाला मुख्य सरगना अभी तक नहीं पकड़ा गया है और इसी वजह से सरकार की जमकर आलोचना हो रही है।