सैमसन और हेटमायर की छक्कों की बारिश ने दिलाई गुजरात पर जीत
इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार को दूसरे रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर अपना दम दिखा दिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए तो इसके जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य का हासिल कर लिया।
U.P. की कानून व्यवस्था को लेकर CM Gehlot का बड़ा बयान
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरूआत बहुत ही खराब रही और जोस बटलर IPL करियर में पहली बार शुन्य पर आउट हुए और इसके बाद जायसवाल भी 1 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने एक छोर संभालकर टीम को जीत की तरफ ले गए। इस पारी में सैमसन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें उनके 6 छक्के भी शामिल है।
इसके बाद मैदान पर उतरे हेटमायर ने तो गुजरात केे गेेंदबाजों की हवा ही निकाल दी अंतिम 5 ओवर में इतने रन बनाा दिए कि अंतिम ओवर में टीम को जीत मिल गई। इस पारी में 26 गेंद में 56 रन बनाए और 5 छक्के जड़कर गेंदबाजों के हौसले ही तोड़ दिए। राजस्थान में पहली बार गुजरात को हराया है और यह जीत उनके लिए बड़े फायदेमंद साबित होगी। इस जीत के बाद रॉयल्स अंक तालिका में 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है और उसने 5 मैचों में से 1 मैच गंवाया है।





