मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

रेप करने के लिए पहले खिलाई नशीली दवा, फिर न्यूड फोटो लेकर करने लगा ब्लैकमेल

प्रकाशित: Mar 31, 2022 20:29रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और बीच एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें महिला के साथ लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था। लोहावट थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर नशीली दवा खिला उसके साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वीडियो खींच ब्लैकमेल करने के आरोपी सिराज खां को गिरफ्तार किया है।

आरोपी सिराज खां उर्फ शेराजखा पुत्र सफीखान जाति मुसलमान निवासी मुसलमानो का बास नया नवातला लोहारकी पुलिस थाना रामदेवरा जिला जैसलमेर पर अश्लील फोटो को वायरल करने का आरोप था। जिसमें पीड़िता ने बताया कि लगभग एक साल पहले वह मेरे घर आया तथा मुझे नशीली दवा देकर मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और मेरी अश्लील फोटो, विडियो बनाकर ले गया।

​​​​​​​

इसके बाद वह अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और इसके बाद एक टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।