मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

रॉयल्स का शाही जीत से आगाज, बटलर और सैमसन के आगे हैदरबाद पस्त

प्रकाशित: Apr 03, 2023 11:39रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में धमाकेदार जीत के साथ आगाज हुआ है। लीग के चैथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में 72 रनों से हराकर अपना दम दिखा दिया है। हैदराबाद के खिलाफ राॅयल्स की ओवरऑल 9वीं जीत है। दोनों टीमें अब तक 17 बार खेली है जिसमें से हैदराबाद ने 8 मुकाबले जीत है।

BJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना

हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उसके लिए गलत साबित हुआ। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम बहुत ही खराब रही और पहले ही ओवर में 2 विकेट खो दिए। इसके बाद राॅयल्स के गेंदबाजों का कहर इस कहर बरपा की बल्लेबाजों से रन ही नहीं बने। इसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।

रायॅल्स के लिए बटलर, जायसवाल और सैमसन ने अर्धशतक जमाया। जोस बटलर ने 20 बॉल पर अर्धशतक जमाया और यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी जमाई। संजू सैमसन ने 28 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने अपनी ताकत दिखाई चहल और ट्रेंट बोल्ट ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।