पंजाब चुनावों के नतीजों को बदलने की ताकत रखता है ये शख्म, जेल से मिली पैरोल
पंजाब विधानसभा चुनावों में इस बार जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और अब इस जंग में राम रहीम की एंट्री हो चुकी है। पंजाब में मतदान होने में अब बस 2 सप्ताह से भी कम का समय बचा है और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। चुनावों के बीच पंजाब की आधी से ज्यादा सीटों पर हार जीत पर प्रभाव डालने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गयी है।
Hrithik Roshan को हुआ 16 साल छोटी Actress से प्यार, VIDEO
यह बात किसी से छूपी नहीं है कि पंजाब चुनावों में कई ऐसे बड़े डेरे है जो चुनावों की दिशा तय करते है और इसमें डेरा सच्चा सौदा का नाम भी आता है। दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल बाहर आ रहे है। बताया जाता है कि पंजाब के 20 से ज्यादा जिलों में 300 बड़े डेरे हैं और इस डेरों में बड़े बड़े नेता यहां से उम्मीद लगाए बैठे है।
डेरा सच्चा सौदा की ताकत इस बात से लगाई जाती है कि उसका असर 60 से ज्यादा सीटों पर होता है। 21 दिन की पैरोल में वह चुनावी रण में अपनी मौजुदगी भी दर्ज करवा सकते है। इस खबर के बाद उनके श्रद्धालु में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है और इसी वजह से राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है।

लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में डेरा प्रमुख ने अपनी ताकत दिखाई थी। इसी वजह से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और बादल परिवार भी राम रहीम के डेरे में हाजिरी लगाते है। अब यह देखना होगा कि राम रहीम किस पार्टी के समर्थन में अपना फैसला लेते हैं।




