मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पार्टी में बुलाकर महिला का किया रेप और बनाया अश्लील वीडियो,ब्लैकमेल कर..

प्रकाशित: Jun 21, 2022 20:54रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होना आम बात हो गई और इस प्रकार की घटनाओं में आरोपी महिला का जानकार ही होता है। राजधानी जयपुर में परिचित के घर प्रोग्राम में गई महिला से रेप की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से बेहोशी की हालत में रेप किया और इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनकार उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Pepsi के एक ढक्कन की वजह से चली गई थी 5 लोगों की जान !

पीड़िता हाथोज निवासी 32 साल की महिला ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके जानकार ने उसके साथ रेप किया है। महिला ने बताया कि उसके घर पर प्रोग्राम था तो उसकी मां ने मुझे और मेरे पति को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन पति किसी काम के कारण नहीं आए। जब वह पार्टी में अकेली शामिल हुई तो उस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया।


बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसे होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बताकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लग गया और 3 लाख रूपए तक दिए। लेकिन इसके बाद भी वह वीडियो डिलीट नहीं कर रहा था तो परेशान होकर पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।