प्यार के जाल में फांसकर करवाया तलाक, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप
प्यार के जाल में फांसकर महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तो आती रहती है लेकिन ऐसी खबर पहली बार आ रही है कि जिसमें एक प्रेमी ने अपने प्रेम जाल में फांसकर पत्नी को पति से तलाक दिलवा दिया। खबर जयपूर से जहां शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है।
आरोपी ने शादीशुदा महिला को पहले अपने प्यार में फसया और पति से तलाक तक करवा दिया। लेकिन तलाक के दो महीने तक देहशोषण के बाद आरोपी के बारे में पता चला। रामनगर भट्टाबस्ती की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें माधोराजपुरा निवासी विपुल मानक पर आरोप लगाया है। पीडिता ने बताया कि उसका पति शराब पीता था और रोज लड़ाई करता था तो वह अलग रहने लगी।
इसके बाद विपुल मानक ने बातचीत के दौरान उसे प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। इसके बाद उसने मंदिर में वरमाला डालकर शादी की और मांग में सिंदूर भरने की बात कहते हुए पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। विपुल ने गणेश मार्ग टोंक रोड स्थित मकान पर लगभग 2 महीने तक उसका देहशोषण किया।

जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो विपुल ने मना कर दिया तो वह हैरान हो गयी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





