मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

नौकरी के बहाने किया रेप फिर ऐंठे लाखों रुपए, अश्लील वीडियो किया वायरल

प्रकाशित: Mar 21, 2023 03:41रिपोर्ट: Navtej TV

नौकरी के बहाने कई बार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी महिलाएं ऐसे अपराधियों के जाल में फस ही जाती है। राजधानी जयपुर में भी इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात हो गई है और हर दिन पुलिस थाने में केस दर्ज हो रहे है।

Car Expert ने Ambala Jail SP को लगाई लताड़

भट्‌टाबस्ती थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बताया कि परिचित युवक ने जॉब लगाने का झांसा देकर पहले तो 5 लाख रुपए से ज्यादा भी ऐंठ लिए। इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक देहशोषण किया।

भट्टाबस्ती निवासी 18 साल की पीड़िता है और इसके घर पर आरोपी का आना—जाना लगा रहता था। इस दौरान उसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसे दोस्ती कर ली और एक दिन उसके पिता से नौकरी के लिए कहा लेकिन परिवार के लोगों ने मना ​कर दिया। इसके बाद भी उसने अपने जाल में फसा लिया और उसकी पोस्टिंग कोटा आने का दावा किया।

जॉब के लिए मेडिकल करवाने की बात कही और इसके बहाने नशे की हालत में जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बना लिया है और वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह डर गई और आरोपी इसका फायदा उठाने लगा। आरोपी ने रुपए लौटने से मना कर दिया तो उसने इस घटना के बारे में परिजनों को कहा तो परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।