मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बहन का रिश्ता बनाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

प्रकाशित: May 23, 2023 13:56रिपोर्ट: Navtej TV

एक युवक ने बहन बनाकर बनाकर भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। राजधानी जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसको फंसाने के लिए पहले बहन बनाकर उसका विश्वास जीत लिया और इसके बाद इस घटना को अंजाम दे दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसकी हर प्रकार से मदद की तो उसको इतना विश्वास हो गया की वह उनकी हर बात मानने लगी। इसके बाद उन्होंने हाथोज में एक कमरा किराए पर दिलवा दिया। एक दिन दोनों ने मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया जिसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ में उसका एक वीडियो भी बनाया।

Jaipur Hindu Palayan: किशनपोल पलायन मामले में कितनी सच्चाई
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके साथ जान से मार की धमकी भी दे डाली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी डिमांड बढ़ती ही गई तो वह परेशान हो गई। इन सबसे तंग आकर उसने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।