मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

नाम बदलकर हिन्दू लड़की से बनाए संबंध, फिर धमकी देकर करवाने लगा...,देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Jun 07, 2023 14:04रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर फिर उनका धर्म परिवर्तन की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इस वजह से ऐसे मामलों को लव जिहाद का नाम दिया जाता है लेकिन इसके बाद भी लड़कियां ऐसे लड़कों के जाल में फंस जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के संभल जिले में देखने को मिला है जंहा लव जिहाद के चक्कर में फंसी लड़की ने अपनी आपबीती बताई। एक शख्स ने नोएडा में काम करने वाली युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए अपना नाम और धर्म दोनों ही बदल लिए।

इसके बाद उसने फोन पर ही उसके साथ दोस्ती करके उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपना सही नाम बताया तो लड़की के हौश उड़ गए और आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के मोरवा की रहने वाली लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री की योजना पर ग्रेटर मेयर ने लगाया ग्रहण

ब्लैकमेल करके उसने लड़की से 6 लाख रुपये भी ठग लिए और इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन का दवाब डालने लगा। धर्मांतरण की बात सुनकर लड़की हैरान हो गई। लड़की को जब युवक के षड्यंत्र का पता चला तो पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इस मामले को लेकर हिंदू संगठन आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन पर धरना दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम जैद अली है और उसके पास लड़की के कई सारे अश्लील वीडियो है।