मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मंदिर-मस्जिद खेल में यूपी में तेजी से होने लगा धर्म परिवर्तन, जानें इसका पूरा सच

प्रकाशित: May 23, 2022 23:16रिपोर्ट: Navtej TV

देश में इन दिनों मंदिर-मस्जिद का विवाद जोर शोर से चल रहा है, कभी ज्ञानव्यापी तो कभी ताजमहल और कुतुब मीनार, फिर श्री जन्मभूमि ये ऐसे विवाद है जो खत्म होने का नाम नहीं ले सकते है, ज्ञानव्यापी में तो एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है, एक तरफ जहां ज्ञानव्यापी में हिन्दू से मुस्लिम मंदिर-मस्जिद को लेकर बड़े दावे कर रहे है, इसी बीच उत्तरप्रदेश में धर्म-परिवर्तन खुला खेल चल रहा है, बड़े पैमाने पर महिलाओं और पुरुषों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है, इसी कड़ी में आजमगढ़ से ताजा मामला सामने आया है,

जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस आजमगढ़ शहर कोतवाली के हरबंशपुर इलाके के एक मकान में पहुंची इस मकान में बड़े पैमाने पर महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा किया गया था और उन्हें ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाया जा रहा था, वहां 100 से ज्यादा लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए जुटे थे और धार्मिक पाठ कर रहे थे, पुलिस वहां पहुंची तो धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग पहले तो उनपर भड़के, इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया,

​​​​​​​

वहीं इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के आजमगढ़ के महामंत्री गौरव रघुवंशी का कहना है कि "धर्म परिवर्तन को लेकर काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी, जोकि पूरी तरह गैरकानूनी है. भोली जनता को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जबकि इसके खिलाफ सरकार भी सख्त है. ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, गौरव रघुवंशी ने धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कि मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह का काम दोबारा ना हो, वहीं आपकों बतां दे कि इससे पहले भी यूपी में कई जगहों से धर्म परिवर्तन के मामले सामने आये है, जामिया नगर में मूक बधिर महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, इसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, आरोप था कि ये गिरोह सालाना 200-300 लोगों का धर्म परिवर्तन करवाता था।