5 लड़कियों से जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, देखें पूरा वीडियो
देह व्यापार को लेकर आए दिन खबरे देखने को मिलती रहती है लेकिन अब यह लोगों के लिए एक ऐसा व्यापार बन गया है जिसका प्रचाल शहरों में तेजी से बढ़ा है। इस प्रकार के अपराध को अंजाम देने के लिए लड़कियों को दूसरे राज्य से लाया जाता है और इस प्रकार का काम करवाया जाता है।
ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रेवाड़ी से आया है जिसमें पुलिस ने एक होटल में छापेमारी के दौरान देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया है जिनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों ने बताया कि वह यहां घूमने आई थी और इसी दौरान उनको बंदी बना लिया गया और उनसे यह काम करवाया गया।
होटल संचालक ड़कियों को देह व्यापार के लिए दूसरी होटल में ले जाने के लिए कहा था। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। इन लड़कियों ने अपने साथ हो रहे इस अपराध की जानकारी अपने परिचत को दी और इसके बाद पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।





